अनुकरणीय पहल-शिक्षिका ने अपने पैसों से संवारा स्कूल !

मस्तूरी

सूरज सिंह

मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम किरारी में स्थित प्राथमिक शाला को शिक्षिका ने अपने पैसे लगा कर स्मार्ट स्कूल बना दिया बता दे कि इस स्कूल में शिक्षिका पद पर कार्यरत ज्योति पांडेय ने अपने सैलरी के 5 लाख रुपये खर्च कर के स्कूल की कायाकल्प परिवर्तित कर दिया है ।
एक तरफ जहां लोग शासकीय योजनाओं में मिलने वाले फंड को हजम करने के नए-नए तरीके अपनाते हैं। तो दूसरी तरफ ज्योति पांडेय जैसी शिक्षिकाएं भी हैं, जो सामाजिक हित और शासकीय कार्य के लिए अपने पैसों से शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। आज के समय में एक आम धारणा बन गई है की शासकीय विद्यालयों में पढ़ाई नहीं हो रही है। और वहां पढ़ाई के लायक सुविधाएं नहीं हैं यद्यपि सरकार बच्चों को स्कूल से जोड़े रखने के लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर सुविधाएं भी दे रही है। फिर भी बच्चे दिन ब दिन शासकीय स्कूलों से पलायन कर रहे है और बड़ी प्राइवेट स्कूलों की ओर रुख कर रहे है ।इस गंभीर समस्या को देखते हुए ज्योति पांडेय ने स्कूल को ही बदल देने की ठान ली और स्कूल को स्मार्ट स्कूल में बदल दिया। ताकि बच्चों को शासकीय और प्राइवेट स्कूल में फर्क न हो ।यहाँ बच्चों के पढ़ने के लिए प्रोजेक्टर, मुस्कान लाइब्रेरी, राष्ट्र गान, संविधान के नियम, बैठने के लिए बैंच, खेल कूद के लिए स्पोर्ट की सभी सामग्री मौजूद है। आज कल स्वार्थ के जमाने में अपनी सैलरी के पैसे से यह काम करना काबिले तारीफ है ।साथ ही यह काम कर के मस्तुरी ही नही बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है ।चर्चा के बाद जिला शिक्षा अधिकारी खुद ही अपने आप को नही रोक पाए और पहुच गए उस स्कूल में जहाँ पर शिक्षिका ने अपने वर्षो की कमाई को लगा कर स्कूल को मॉडर्न बना दिया है। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए एक मिसाल बन गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का दौरा कर उनको बधाई व धन्यवाद ज्ञापित किया पुरस्कृत भी किया। और कहा कि इनके जैसे शिक्षिका जो अपने बारे में न सोच कर बच्चों के विषय मे सोचते है और अपना विकास को भूल कर बच्चो का विकास व उन्नति के विषय मे सोचते है। ऐसे प्रत्येक लोग महान होते है ।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता तमेश सिंह मस्तुरी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह किरारी उपसरपंच राहुल सिंह बी ओ मस्तुरी अश्वनी भारद्वाज सभी ने भी बधाई दिया

READ MORE:  नगर पालिका का स्वच्छता संदेश दिखावा मात्र है? खुद के पास नही आमजन के लिए प्रसाधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *