तक्षशिला विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव

मस्तूरी

सूरज सिंह

मस्तूरी – जोधरा में संचालित तक्षशिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कृष्णमूर्ति बांधी थे। अध्यक्षता माधुरी उत्तरा रात्रे ने की।जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नए छत्तीसगढ़ी फ़िल्म तै मोर लव स्टोरी के नायक सतीश साव उपस्थित रहे।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जोन्धरा स्थित तक्षशिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में डांस, गीत,संगीत, चुटकुला, वाद विवाद,कविता लेखन,चित्र लेखन,निबन्ध लेखन आदि प्रोग्राम की प्रस्तुति दी गयी ।साथ ही बोर्ड परीक्षा में विद्यालय से जिन्होंने 60% से अधिक नम्बर से उतीर्ण किया उन सभी विद्यार्थियों को इस समारोह में सम्मानित किया गया। इनमे कुछ विद्यार्थी ऐसे भी है जिनको इनकी पढ़ाई में रुचि हैऔर अच्छे अंक से प्रत्येक वर्ष पास होते है। इसकी खुशी में प्रिंसिपल व स्कूल के ऑनर पुनेश पटेल द्वारा फ्री में पढ़ाया जा रहा है।कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों और उपस्थित ग्राम वासियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। वार्षिकोत्सव में राष्ट्रीय स्तर की कवियित्री संतोषी महंत,के खान, राजकुमार घृतलहरे ,किरण संतोष यादव ज़िला प,सदस्य पचपेड़ी, गिरिराज, नरेन्द्र कुमार पांडेय, स्यामता साहू, अशोक सोनी ,बी एम तिवारी,दिनेश शर्मा, संजय पटेल की उपस्थिति ने भी कार्क्रम में चार चांद लगा दिया।

READ MORE:  तृतीय समयमान वेतनमान की जगी आस,वित्त नियंत्रक ने शुरू की प्रक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *