जेएमपी में विधिक साक्षरता

तखतपुर

संतोष ठाकुर

नगर के विद्यालय में व्यवहार न्यायाधीश श्री बृजेश राय के मुख्य आतिथ्य में घरेलू हिंसा से बचाने के लिए  ‘हमर अंगना’ कार्यक्रम आयोजित

………तखतपुर।आज 30 जनवरी गुरुवार को नगर के जनकलाल मोतीलाल पाण्डेय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला , तखतपुर में जिला विधिक साक्षरता पर कार्यक्रम व्यवहार न्यायाधीश श्री बृजेश राय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। साथ ही विद्यालय में  विद्यार्थी में शामिल विद्यार्थी रहे शामिल जिसमें संविधान की प्रस्तावना पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। व विद्यालय मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72 वी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखा गया। बता दें कि जिला विधिक साक्षरता कार्यक्रम के आयोजन मे कार्यक्रम का प्रारंभ बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। अपने संबोधन में श्री राय ने बताया कि सरकार की हमर अंगना कार्यक्रम के बारे में घरेलू हिंसा पर प्रकाश डाला, किसी भी प्रकार के शोषण , उत्पीड़न पर विधिक सेवा द्वारा निदान पर छात्रों को जागरूक रहने समझाया एवंं  संविधान के प्रस्तावना की व्याख्या की। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीकान्त मिश्र ने किया। व आभार प्रदर्शन संजय ठाकुर ने किया।  इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य श्रीमती हेमलता पाण्डेय , कु प्रतिभा चौहान , बी के वैष्णव ,एफ आर जांगड़े , संजय ठाकुर, प्रवीण दुबे ,सी बी देवांगन, विनोद जायसवाल ,माधुरी राजपूत ,रोहित चलपे ,विनोद चंद्रवंशी ,चंद्र शेखर एवं अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

READ MORE:  घनश्याम शिवहरे बनाये गए ब्लॉक कांग्रेस, बिहारी देवांगन नगर कांग्रेस अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *