शुक्र-शनि है छुट्टी,अब सीधे सोमवार को खुलेगा विद्यालय।

बिलासपुर

प्रदेश में जारी शीत लहर और बारीश के कारण बढ़े हुए ठंड के मद्देनजर जिले के सभी शासकीय अशासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं में 3 और 4 जनवरी को शासन द्वारा अवकाश घोषित किया गया है।अब यदि मौसम ने करवट बदला तो विद्यालय के पट सीधे सोमवार को ही खुलेंगे।

प्रदेश में जारी बे मौसम बरसात और शीत लहर के कारण सामान्य जीवन तो अस्त व्यस्त हो ही गया है।साथ ही बच्चों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।इसे देखते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, अम्बिकापुर, कोरिया सहित जशपुर जिलों में शाला में पहले ही अवकाश घोषित कर दिया गया था।आज मुंगेली और बिलासपुर जिलों में भी 3 और 4 जनवरी को सभी शासकीय-अशासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं में अवकाश घोषित कर दिया गया है।इसके कारण अब शुक्रवार और शनिवार को विद्यालयों में अवकाश रहेगा ।अब सीधे सोमवार को ही विद्यालय खुलेंगे।इस आदेश से जिन विद्यालयों में माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं संचालित हो रही है उन्हें अछूता रखा गया है।परीक्षाएं समय सारिणी के अनुसार ही चलेंगी।घोषित अवकाश के कारण परीक्षा की तिथियों में कोई भी प्रभाव नही पड़ेगा।

READ MORE:  स्कूल, आंगनबाड़ी सहित सभी व्यावसायिक संस्थान पूरी क्षमता से खुलेंगे, आदेश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *