बिलासपुर संभाग आयुक्त और कलेक्टर ने किया दो दिवसीय सहकारिता प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

बिलासपुर

डेस्क न्यूज

बिलासपु के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण स्थित देवकीनंदन सभागृह में सहकारिता विभाग द्वारा एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में बिलासपुर एवं मुंगेली जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधकों और पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

200 समितियों के प्रतिनिधियों की सहभागिता वाली इस कार्यशाला का शुभारंभ संभागायुक्त श्री सुनील जैन एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।संभाग आयुक्त सुनील जैन ने कहा कि “सहकारिता एवं लोकतंत्र एक-दूसरे के पूरक हैं और एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।”उन्होंने याद दिलाया कि भारत में प्रथम कृषि सहकारी समिति की स्थापना वर्ष 1904 में हुई थी। पैक्स (PACS) कंप्यूटराइजेशन की आवश्यकता और महत्ता पर बल देते हुए उन्होंने इसे पारदर्शिता से जोड़ने की बात कही। आगामी धान उपार्जन में समिति के कर्मचारियों की सीधी जवाबदेही तय करने और तैयारियों को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।बिलासपुर कलेक्टर संजय कुमार अग्रवाल ने आगामी खरीफ वर्ष 2026-27 के दौरान धान उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए धान उपार्जन केंद्रों की निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने समितियों में कोऑपरेटिव फार्मिंग, बायोकैमिकल/बायोफर्टिलाइज़र, बायोगैस और फाइनेंशियल मैनेजमेंट जैसे विषयों को अपनाने पर बल दिया। विश्वभर की सफल सहकारी समितियों के सर्वोत्तम प्रयासों का अध्ययन कर उन्हें स्थानीय समितियों में लागू करने का आह्वान किया।

सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चले इस प्रशिक्षण सत्र में 3 मास्टर ट्रेनरों द्वारा सहकारिता से जुड़े विभिन्न तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यशाला में संयुक्त आयुक्त सहकारिता, उपायुक्त बिलासपुर, सहायक आयुक्त मुंगेली, खाद्य नियंत्रक बिलासपुरसहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण और बड़ी संख्या में समिति कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यशाला के समापन पर उपस्थित समिति कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

READ MORE:  जनपद पंचायत कार्यालय की नकारात्मक ऊर्जा को हटाने पूजा पाठ के साथ अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ने किया प्रवेश!